Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

फलता में शुभेंदु का हाईवोल्टेज प्रचार, मृत भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों को नौकरी और विशेष पैकेज का ऐलान

चुनावी माहौल के बीच इस कार्यक्रम को लेकर इलाके में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई

19 May 2026

फलता में शुभेंदु का हाईवोल्टेज प्रचार, मृत भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों को नौकरी और विशेष पैकेज का ऐलान

कोलकाता। आगामी 21 मई को होने वाले फलता विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हाईवोल्टेज चुनाव प्रचार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजनीतिक हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों के लिए सरकारी नौकरी एवं विशेष पैकेज की घोषणा की।
सुबह करीब पौने बारह बजे फलता पहुंचकर उन्होंने बंगनगर-दो पंचायत के हासिमनगर स्थित कालीतला मैदान से लंबी पदयात्रा की शुरुआत की। चुनावी माहौल के बीच इस कार्यक्रम को लेकर इलाके में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई।
पदयात्रा शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री ने स्थानीय मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह खुले वाहन में सवार होकर लोगों का अभिवादन करते नजर आए। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी। पार्टी के झंडे, नारेबाजी और फूलों की वर्षा से पूरा इलाका उत्साह में डूब गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
सभा को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कई महत्वपूर्ण राजनीतिक घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसा में मारे गए भाजपा के 321 कार्यकर्ताओं के परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही फलता और डायमंड हार्बर क्षेत्र में प्रभावित भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष आर्थिक और सामाजिक पुनर्वास पैकेज देने की घोषणा भी की गई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फलता में शुभेंदु का हाईवोल्टेज प्रचार
चुनावी माहौल के बीच इस कार्यक्रम को लेकर इलाके में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News